गाज़ियाबाद: थाना लिंक रोड पुलिस ने 4 शातिर चोर किए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4 ई-रिक्शा बैटरी व अन्य सामान बरामद
थाना लिंक रोड पुलिस ने ई रिक्शा से बैटरियां, चार्जर, कंट्रोलर आदि चोरी करने वाले संजय, सुमित, ब्रह्मपाल और अजय नाम के 4 शातिर अभियुक्तों को सनसाइन बैरियर लिंकरोड से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि पूछताछ करने पर अभियुक्तों की निशानदेही पर रामपुरी रेलवे लाइन के पास से अभियोग से सम्बन्धित चोरी की 4 ई-रिक्शा बैटरियां, कन्ट्रोलर व चार्जर बरामद किया गया है।