गाज़ियाबाद: थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे अंशुल उर्फ अंशु नाम के शातिर अभियुक्त को रविवार को रिछपाल गढ़ी की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले को लेकर बीते 30 अगस्त को वादिया की ओर से लिखित तहरीर देते हुए बताया गया था कि अभियुक्त अंशुल के द्वारा वादिया की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया।