गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में कोतवाली थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची पर चढ़ी नगर निगम की गाड़ी, घायल बच्ची को अस्पताल में कराया गया भर्ती
गाजियाबाद नगर निगम के टेंपो ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कैला भट्टा वार्ड नंबर 93 में नगर निगम के टेंपो चालक ने एक बच्ची को कुचल दिया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।बच्ची को अभी संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।