जमुई: जमुई में कांग्रेस ने गैस-पेट्रोल कीमतों को लेकर पीएम का पुतला दहन किया, उग्र प्रदर्शन
Jamui, Jamui | Apr 2, 2026 गुरुवार की दोपहर जमुई शहर के कचहरी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, गैस की कीमतों और पेट्रोल-डीजल की कथित कमी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से निकले कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।