#भीम सिंह अस्पताल में जेबकतरों के हौसले बुलंद, मरीज के परिजन का बटुआ पार#
कोटा। श्री ब्रिजराज (भीम सिंह) अस्पताल में जेबकतरों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। जानकारी के अनुसार राम कल्याण मीणा अस्पताल परिसर में जेरॉक्स करवाने के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान अज्ञात जेबकतरे उनका बटुआ चुरा ले गए।
पीड़ित के अनुसार बटुए में करीब 1500 रुपये नकद के साथ कई जरूरी दस्तावेज और कागजात भी रखे हुए थे। घटना का पता तब चला जब उन्होंने भुगतान करने के लिए जेब में हाथ डाला, लेकिन बटुआ गायब मिला।
अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीजों और परिजनों की आवाजाही रहती है, जिसका फायदा उठाकर जेबकतरे वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
आमजन से अपील: अस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने पर्स, मोबाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Ladpura, Kota | Jun 8, 2026