बाड़मेर शहर के वार्ड संख्या 1 में भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा ने कार्यकर्ताओं व वार्डवासियों से किया संवाद, भाजपा बोर्ड बनाने का संकल्प
बाड़मेर। भाजपा नेता श्री स्वरूपसिंह खारा ने आज बाड़मेर नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 में वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति तथा वार्डवासियों के साथ बैठक कर आगामी निकाय चुनावों को लेकर संवाद किया।
बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों एवं वार्ड से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने 15 वर्षों से चले आ रहे कांग्रेस बोर्ड को बदलकर इस बार बाड़मेर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया।
वार्डवासियों का उत्साह, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और मातृशक्ति की मजबूत भागीदारी बाड़मेर में परिवर्तन का आधार है। उन्होंने कहा कि इस बार बाड़मेर में बदलाव के साथ भाजपा का बोर्ड बनाकर शहर को विकास की नई दिशा देने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना है।
Swaroop Singh Khara BJP Rajasthan Kailash Choudhary Dr Priyanka Chaudhary Aduram Meghwal
Barmer, Barmer | Aug 27, 2026