दतिया नगर: प्रकाश नगर में अवैध शराब बिक्री पर सिविल लाइन पुलिस की दबिश, आरोपी पर्वत सिंह मोंगिया गिरफ्तार, 89 लीटर शराब जब्त
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा और बड़ी मात्रा में शराब जब्त की। सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार सुबह साढ़े 09 बजे कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रकाश नगर में एक व्यक्ति अपनी दुकान के सामने अवैध रूप से शराब बेच रहा है।