ऊंचाहार: अरखा गाँव में मारपीट और बाइक में तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के चंदऊ मजरे जब्बारीपुर गाँव निवासी अंकित मौर्य ने बताया कि, शुक्रवार को वो होरेंसा गाँव के हिमालय सिंह के साथ बाइक से अरखा गाँव गया हुआ था, आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गाँव के कुछ लोगों ने रोककर बाइक में तोड़फोड़ करके उसे क्षतिग्रस्त कर डाला और विरोध करने पर दोंनो लोगों को जमकर मारा पीटा, तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।