Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

गोंडा से होकर बहने वाली घाघरा नदी के भिखारीपुर सकरौर बाँध से एक रोंगटे खड़े कर देनी वाली तस्वीर सामने आई है।बाँध पर काम कर रहे एक मजदूर पर मगरमच्छ ने जानलेवा हमला कर दिया। सनौली मोहम्मदपुर के पास चल रहे बांध के काम के दौरान अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ ने मजदूर को अपने मजबूत जबड़ों में दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगरमच्छ मजदूर को खींचकर गहरे पानी में ले जाने का प्रयास कर रहा था। इस भयानक मंजर को देखकर वहां मौजूद अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। ​मजदूर की चीख-पुकार सुनकर उसके साथी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। एक जांबाज साथी मजदूर ने बिना अपनी जान की परवाह किए सूझबूझ दिखाई और पास ही रखे हथौड़े से मगरमच्छ के मुंह पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। हथौड़े की जोरदार चोट खाकर आखिरकार मगरमच्छ को अपना शिकंजा ढीला करना पड़ा और उसने मजदूर का पैर छोड़ दिया। इसके बाद मगरमच्छ वापस गहरे पानी में लौट गया। ​इस जानलेवा हमले में मजदूर का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना ने बांध पर काम करने वाले अन्य मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ​#Gonda #GondaBreaking #GhaghraRiver #CrocodileAttack #UPNews #GondaNews #WildlifeAttack #BreakingNews #LiveVideo #HeroicRescue

Gonda, Gonda | Jun 25, 2026