चित्तौड़गढ़: बस्सी के पास ड्राइवर को नींद की झपकी आने के चलते श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पलटी, 9 लोग हुए जख्मी
बस्सी के पास आज शाम बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ड्राइवर सहित नौ जने जख्मी हो गए जिन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायलों को छुट्टी दे दी गई जबकि एक को उदयपुर रेफर कर दिया गया। ये लोग कोटा जिले के चेचट और जालपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं जो देव दर्शन के लिए निकले थे।