चित्तौड़गढ़: रिठौला चौराहे पर रॉन्ग साइड से आई पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, गंभीर हालत में दोनों को उदयपुर रेफर
सदर थाना अंतर्गत रिठौला चौराहे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। हालत गंभीर मानते हुए दोनों को उदयपुर रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस को भी सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार पिक अप रॉन्ग साइड से आ रही थी जिसने बाइक सवार दंपति को चपेट में ले लिया। चाम्पा खेड़ी के पप्पू सिंह राजपूत अपनी पत्नी कुड़ी के साथ बाइक से चित्तौड़गढ़ की ओर आ रहे थे।