चित्तौड़गढ़: जिला परिषद सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू अ) सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने मंगलवार को जिला परिषद् सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं समीक्षा की। बैठक में उन्होंने एक एक कर विभागीय कार्यों, बजट घोषणाओं, डीएमएफटी के अंतर्गत कार्यों, भूमि आवंटन आदि की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।