चित्तौड़गढ़: घोसुन्ड़ा के पास NH पर बाइक के टायर में फस गया दुपट्टा, झटके के साथ बाइक के रुकने से सिर के बल गिरने से महिला की मौत
उदयपुर राजमार्ग पर मंगलवार शाम एक हादसे में महिला की मौत हो गई. दोनों ही पति-पत्नी बाइक से कश्मोर जा रहे थे कि रास्ते में महिला का दुपट्टा बाइक के टायर में फस गया और वह चलती मोटरसाइकिल से झटके के साथ सिर के बल गिर पड़ी। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने घर ले गए।