नरवल: नरवल में रिंग रोड में बाधा बन रही जमीन पर प्रशासन ने बुलडोजर से बाउंड्री वॉल गिराई, किसानों से हुई नोकझोंक
नरवल तहसील के छतमरा और तिगरा पैगंबर गांव की 9 हेक्टेयर जमीन रिंग रोड में बाधा बन रही थी।अधिग्रहण का करीब 40 से अधिक किसान विरोध कर रहे थे।बीते 2 साल से जिला प्रशासन उन्हें मनाने का प्रयास कर रहा था।एसडीएम नरवल विवेक मिश्रा ने मंगलवार शाम 4:00 बजे बताया डीएम के निर्देश पर जमीन पर खड़ी बाउंड्रीवॉल और अन्य निर्माण बुलडोजर से गिरा दिए गए।किसानों से नोंकझोंक हुई।