नरवल: दीपापुर गौशाला में गोवंश की स्थिति चिंताजनक, पिछले 15 दिनों से हरे चारे की नहीं हुई आपूर्ति
सरसौल ब्लॉक स्थित दीपापुर गौशाला में गोवंश की स्थिति चिंताजनक है। गौशाला में पिछले 15 दिनों से हरे चारे की आपूर्ति नहीं हुई है।गायों को केवल भूसा दिया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी निशांत राय ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया टीम भेज कर जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।