नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 2 पर कार और सिलेंडर भरे ट्रक में हुई भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र में नरवल मोड के पास नेशनल हाईवे-2 पर एक सड़क हादसा हुआ जब एक कार इंडेन गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए। घायलों की पहचान जहानाबाद निवासी असलम, अहमद जुबेर खान और रेयान के रूप में हुई। इनमें से दो की हालत गंभीर है।थानाप्रभारी ने बुधवार 2 बजे बताया कि, एक्सीडेंट में तीन लोग घायल हुए हैं।