पीरो: चरपोखरी में नए थाना अध्यक्ष की तैनाती, संतोष कुमार सिंह को पीरो में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Piro, Bhojpur | Jun 2, 2026 भोजपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर कई थाना अध्यक्षों और दरोगाओं का तबादला किया गया है। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब बताया गया कि चरपोखरी थाना के वर्तमान अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी देते हुए पीरो का पर्यवेक्षक पदाधिकारी बनाया गया है।