अंबाह: अंबाह में एंबुलेंस चालक आकाश ने ईमानदारी दिखाते हुए घायलों का रुपए और दस्तावेजों से भरा पर्स लौटाया
Ambah, Morena | Nov 5, 2026 अंबाह। सरकारी अस्पताल में एंबुलेंस चालक आकाश ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। सड़क हादसे में घायलों को ग्वालियर ले जाते समय उनका रुपए और जरूरी दस्तावेजों से भरा पर्स एंबुलेंस में छूट गया था। गुरुवार को पर्स मिलने पर आकाश ने संबंधित लोगों को बुलाकर सुरक्षित वापस लौटा दिया। उनके इस सराहनीय कार्य की लोगों ने प्रशंसा की।