कांके: ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का राज्यपाल और सीएम ने किया उद्घाटन
Kanke, Ranchi | May 2, 2026 ऑड्रे हाउस में आयोजित तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का शुक्रवार की रात करीब नौ बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने मेले में लगे स्टॉलों का अवलोकन किया और कलाकारों से बातचीत कर उनकी सराहना की।