कैराना: कांधला के मोहल्ला खैल में अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी
Kairana, Shamli | Aug 21, 2026 कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल में चोरी की घटना सामने आई है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे गुड्डू नामक महिला ने बताया कि रात के समय घर में बिजली नहीं थी। वह छत पर सोने गए हुए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात ने चारपाई पर रखे कपड़े में आग लगा दी। हालांकि, ज्यादा कपड़े नहीं जले। इसके अलावा सेफ अलमारी का लॉकर तोड़कर वहां से सोने—चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए।