उदयपुर: उदयपुर सूरज भारत गैस एजेंसी में पहुंची जांच टीम, जांच के दौरान 42 भरे सिलेंडरों के शील टूटे मिले, गोदाम सील
कलेक्टर सरगुजा को मिली शिकायतों के बाद बुधवार को गठित जांच टीम ने उदयपुर स्थित सूरज भारत गैस एजेंसी के गोदाम में जांच की। जांच के दौरान बड़ी संख्या में अनियमितताएं सामने आने के बाद टीम ने गैस गोदाम को सील कर दिया। जांच के दौरान एजेंसी संचालक द्वारा टीम को गुमराह करने के उद्देश्य से 214 खाली सिलेंडरों के बीच 42 भरे हुए सिलेंडर पाए गए।