तरबगंज: चुनाव ड्यूटी से गायब कार्मिकों के खिलाफ करवाई शुरू, वजीरगंज बीडीओ ने चार के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
चुनाव डियूटी से नदारद रहे कार्मिकों के विरुद्ध करवायी करने के जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा के आदेश के बाद करवाई शुरू हो गयी।वजीरगंज बीडीओ प्रदीप कुमार सिंह ने चुनाव डियूटी से गैर हाजिर रहे चार कर्मियों सचिव सुनीतामौर्य,रोजगारसेवक फौजदार गोस्वामी,शफीक अहमद व सुरेंद्र मिश्र पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।थानाध्यक्ष अभयसिंह ने चार कर्मियों पर केस दर्ज होना बताया