तरबगंज: भाजपा नेता के घर में घुसा 5फुट का अजगर मचा हड़कंप,सूचना के बावजूद नहीं पहुँची डायल 112
तरबगंज कस्बे में स्थित भाजपा नेता घनश्याम जायसवाल के घर मे रविवार रात में 5 फूट का अजगर उस समय घुस आया जब वे परिवार समेत सोने की तैयारी में थे। अजगर की फुफकार सुन कर उन्होंने घर में घुसे अजगर को देखा जिसकी सूचना आपातकालीन सेवा डायल 112 को दिया। किंतु वहाँ से कोई सहयोग नहीं मिलता देख खुद के साहस से अजगर को बोरे में कैद कर वनविभाग के सुपुर्द कर दिया।