तरबगंज: जमीन विवाद में हुई पत्थरबाजी, न्यायलय में वाद लंबित फिर भी कब्जे की कोशिश, वजीरगंज पुलिस से मदद की गुहार
वजीरगंज थानाक्षेत्र के दुर्जनपूर घाट अहिरन पुरवा में निवासिनी रामावती पत्नी ठुल्लूर यादव ने थाने पर तहरीर दी है कि उनकी जमीन का विवाद दीवानी न्यायालय में लंबित है बावजूद इसके विपक्षीगण आनंदे, शिवपूजन दयाराम परिवार के अन्य आधा दर्जन सहयोगियों के साथ विवादित जमीन पर कब्जा करने की नियति से पत्थरबाजी,तोड़फोड़ व मारपीट की।जिसमें पीड़ित पक्ष के लोगों को चोटें आयी है।