हाथरस: गांव सलेमपुर में शरबी देवर ने अपनी भाभी को लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल, थाने में हुई शिकायत, पुलिस ने कराया मेडिकल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में शराबी देवर की करतूत से परिवार परेशान है! रिश्ते में लगने वाली अपनी भाभी को शराबी देवर ने जमकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया! इस मारपीट में महिला के सर और पैरों में गंभीर चोटें आई है! थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आज सोमवार को दोपहर 1:00 बजे के लगभग पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है!