हाथरस: कस्बा मुरसान के गांव टिमरली फाटक के पास दो बाइकों की भिड़ंत में 2 लोग हुए घायल, परिजन लाए अस्पताल
जनपद हाथरस के कस्बा मुरसान के टिमरली फाटक के पास 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे में घायल 2 लोगों को सूचना पर पहुंचे परिजन पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों को रेफर कर दिया।