धनौरा: गजरौला फाजलपुर के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने कुछ युवकों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
गुरुवार रात लगभग 10:00 बजे के आसपास में गजरौला थाना क्षेत्र में स्थित फाजलपुर के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने मामूली कहा सुनी के बाद कुछ युवकों में जमकर मारपीट होने लगी, इतना ही नहीं एक दूसरे पर बेल्टों से हमला भी किया गया। वहां मौजूद युवक ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। शुक्रवार सुबह 7:30 पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।