धनौरा: गजरौला ब्लॉक में रोजगार सेवकों व मनरेगा मजदूरों को नहीं मिला मानदेय, किया प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन
रोजगार सेवक संगठन की बैठक में मनरेगा मजदूरो की पिछले 05 माह की मजदूरी और रोजगार सेवकों का पिछले सात 07 माह का मानदेय प्राप्त न होने पर रोष व्यक्त किया गया, साथ ही समस्या के निवारण के लिये खण्ड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉकाध्यक्ष भगत सिंह कश्यप ने कहा कि पिछले 05 माह से मनरेगा मजदूरों का मानदेय नहीं मिला है।