धनौरा: गजरौला के गांव छोया में सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
छोया गांव निवासी मिंटू परिवार के साथ गुरुवार की शाम को गेहूं की फसल निकलवाने खेत पर गया था। आरोप है कि चोर उसके घर की कुंदी खोलकर अंदर घुसे तथा कमरे का कुंदी खोलने के बाद अंदर रखी सेफ का लाक तोड़ दिया। उसके अंदर रखे छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने अन्य दो कमरों का कुंदा भी खोला। सामान बखेर दिया।