धनौरा: गजरौला के गांव शकरथली के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शकरथली के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से बाइक सवार युवक जमीन पर गिर गया। जिस कारण मौके पर जाम की स्थिति बन गई, वह मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची निजी एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।