पूरनपुर: सूर्यांश हॉस्पिटल की जांच, ओटी अस्थायी रूप से बंद; दोनों पक्षों को बयान के लिए बुलाया गया
पूरनपुर। सूर्यांश हॉस्पिटल में प्रसूता की हालत बिगड़ने व नवजात की मौत के मामले में गुरुवार दोपहर दो बजे स्वास्थ्य विभाग ने जांच की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष राज शर्मा के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान अस्पताल में कोई चिकित्सक और महिला चिकित्सक मौजूद नहीं मिली। टीम ने ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का निरीक्षण कर जांच पूरी होने तक उसे बंद रखने के निर्देश दिए।