भोगांव: भोगांव में पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की भैंस बरामद
भोगांव पुलिस ने पशु चोरी के एक गिरोह का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई भैंस भी बरामद कर ली है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।