रघुराजनगर नगरी: हनुमान नगर नई बस्ती में शराब दुकान हटाने के लिए निवासियों ने किया चक्का जाम, एसडीएम और आबकारी अधिकारी पहुंचे
हनुमान नगर नई बस्ती में शराब दुकान को हटाने को लेकर निवासियों ने चकाजाम कर दिया । जानकारी लगते ही SDM और आबकारी अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए । आंदोलनकारियों से बातचीत के बाद जांच करने पर शराब दुकान गलत जगह खोली जाने की बात सामने आई है । गुरुवार 3 बजे SDM ने कहा है कि प्रकरण बनाकर अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पक्षगण अपनी बात कोर्ट मे रखेंगे ।