कोरांव: कोरांव में आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन, विधायक ने किया उद्घाटन, संस्था और क्षेत्र के लोग रहे मौजूद
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कोरांव स्थित संस्कृत पाठशाला प्रांगण के शिव मंदिर परिसर में एक आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, लालगंज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ कोरांव विधायक राजमणि कोल ने बतौर अतिथि किया। इस दौरान संस्था से जुड़े लोग समेत क्षेत्र के कई लोगों ने प्रतिभाग किया।