उज्जैन: महाकाल मंदिर के सामने स्थित जर्जर 'परचुरे भवन' जमींदोज, हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई 🏛️💥
भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर के ठीक सामने स्थित करीब 60 वर्ष पुराने और जर्जर हो चुके 'परचुरे भवन' को नगर निगम ने बुधवार को जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय के आदेश और मैनिट (MANIT) भोपाल की तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर की गई है। रिपोर्ट में भवन की स्थिति को बेहद खतरनाक बताया गया था, जिसकी दीवारें बाहर की ओर झुकी हुई और स्टील गर्डर जर्जर थे। महाकाल की सवारी और आगामी सिंहस्थ-2028 के दौरान भारी भीड़ के चलते किसी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका को टालने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अहम कदम उठाया गया। इस भवन के हटने से अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़क निर्माण कार्य को भी तेजी से पूरा किया जा सकेगा।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #SmartCityUjjain #Simhastha2028 #siti24ujjain