गुरुग्राम: गुरुग्राम कपल डेडबॉडी केस: मृतक युवक पर FIR दर्ज, होटल के CCTV कैमरे बंद मिले, सुसाइड या हत्या अभी स्पष्ट नहीं
गुरुग्राम के होटल में मिली कपल की डेडबॉडी के मामले में मानेसर पुलिस ने लड़की के चचेरे भाई की शिकायत पर मृतक लड़के के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। युवक के भाई ने भी पुलिस को शिकायत देकर युवती के घरवालों पर भाई की हत्या के आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस ने इनकी शिकायत पर अभी मामला दर्ज नहीं किया है। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की