गुरुग्राम: गुरुग्राम में डीसी ने मतदान केंद्रों का दौरा किया, मतदाताओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, व्हीलचेयर लगाने के निर्देश दिए
गुरुग्राम में नगर निगम चुनाव को लेकर बुधवार को अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अजय कुमार ने संबंधित क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी को मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का मतदान दिवस के दिन टर्न आउट हो।