गुरुग्राम: गुरुग्राम में बुजुर्ग ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाया, झारखंड से लाकर कराया घरेलू काम, मेहनताना नहीं दिया
गुरुग्राम में 17 साल की एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर घरेलू कार्य करवाने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग दिल्ली से जानकारी मिलने पर पालम विहार थाना पुलिस ने पीड़ित लड़की को सेक्टर 23 की एक कोठी से रेस्क्यू किया। लड़की अपने घर जाना चाहती थी, लेकिन मालिक ने उसे जबरन रोके रखा। आरोप है कि पीड़िता के मेहनताना के एक लाख रुपए भी नहीं दिए जा रहे थे।