गुरुग्राम: गुरुग्राम की अनाज मंडी में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद: डीएफएसओ
सोहना अनाजमंडी में गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। किसानों का मंडी में आने वाला एक-एक दाना गेहूं का न्यूनतम मूल्य पर खरीदा जाएगा। बशर्ते किसान गेहूं को सूखाकर और साफ करके मंडी में लाए। खाद्य एवं पूर्ति विभाग में जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी सौरभ कुमार का कहना है कि मंडी के सभी आढ़ती एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू कर देंगे।