गुरुग्राम: गुरुग्राम में भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, मोहनलाल बड़ौली ने कहा- यह हमारी आत्मा, हर वादे को पूरा करना हमारी गारंटी
गुरुग्राम और मानेसर के लिए भाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए स्थानीय स्तर पर पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। बुधवार को मानेसर में प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने और गुरुग्राम में न्यू दिल्ली रोड स्थित चौपाल होटल में राज्य सभा सदस्य सुभाष बराला ने संकल्प पत्र जारी किया। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि संकल्प पत्र हमारी आत्मा है, इसे हम भगवान की तरह पूजते हैं।