कोईलवर: कोईलवर नगर पंचायत में एनडीए प्रत्याशी राधाचरण साह की जीत पर जश्न, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया गया जश्न
कोईलवर नगर पंचायत में शुक्रवार की शाम एनडीए प्रत्याशी राधाचरण साह की जीत की सूचना मिलते ही जश्न का माहौल बन गया। करीब शाम 7:00 बजे बड़ी संख्या में सभी समुदायों के लोग नगर पंचायत परिसर में एकत्रित हुए और एक-दूसरे को बधाई दी। मुख्य पार्षद सरताज आलम ने लोगों के साथ जीत का जश्न मनाया इस दौरान स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी।