नीम चक बथानी: पत्थरकट्टी की प्रसिद्ध शिल्पकला को जीआई टैग मिलने के बाद शिल्पकारों में खुशी की लहर
नीमचक बथानी प्रखंड के पत्थरकट्टी की प्रसिद्ध शिल्पकला को जीआई टैग मिलने के बाद शिल्पकारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वर्षों से इस मान्यता के लिए प्रयासरत कारीगरों का सपना अब साकार हुआ है। जीआई टैग मिलने से न सिर्फ पत्थरकट्टी की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी, बल्कि यहां के शिल्पकारों की आय में भी वृद्धि की उम्मीद जगी है।