कचहरी परिसर में HDFC बैंक के मैनेजर पर कथित मारपीट के मामले में पत्नी और सालों समेत कई लोगों पर लगे आरोप
कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचहरी परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब HDFC बैंक के एक मैनेजर पर उनकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया। बैंक मैनेजर द्वारा प्रेसवार्ता कर बताया गया कि पीड़ित किसी कानूनी कार्यवाही के सिलसिले में कचहरी पहुंचे थे।