मुगलसराय: अलीनगर में लोको पायलट के घर चोरी, अपाचे बाइक व लाखों के जेवरात हुए चोरी
अलीनगर में रविवार देर रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने रेलवे में कार्यरत एक लोको पायलट के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।अपाचे मोटरसाइकिल, बच्चों के दो सेट सोने के लॉकेट और दो सेट चांदी के कड़े चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह 10 बजे थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।