शिवपुरी नगर: मुकंदपुरा में मटके से पानी पीने गए 12 वर्षीय बच्चे को जहरीले सांप ने काटा, हुई मौत
देवेंद्र आदिवासी ने बताया कि बृजनंदन आदिवासी पुत्र दारा आदिवासी उम्र 12 साल निवासी मुकंदपुरा अपने घर पर टीवी देख रहा था. इसी दौरान जब वह मटके पर पानी पीने के लिए गया तो वहां पर अचानक से कोबरा सांप निकल आया और उसने मासूम को काट लिया. इसके बाद मासूम कों परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां पर डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया. जिसका आज पीएम कराया गया है।