शिवपुरी नगर: बैंक ने FD तोड़कर पैसे देने से किया इनकार, पोती की शादी के लिए फतेहपुर की बुजुर्ग महिला पहुंची DM के पास
शिवपुरी शहर के फतेहपुर की बुजुर्ग महिला सरजू बाई शिवहरे ने अपनी पोती की शादी के लिए जिला सहकारी बैंक कोर्ट रोड में जमा की गई एफडी की रकम न मिलने पर आज मंगलवार की दोपहर साढ़े 12 बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उनका आरोप है कि बैंक पैसे देने से इनकार कर रहा है, जबकि शादी की तारीख नजदीक आ चुकी है।