शिवपुरी नगर: लालपुर गांव में बारात लौटने के बाद डीजे बजाने को लेकर विवाद, दूल्हे के पिता से मारपीट, गोली चलाने का भी आरोप
करैरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी हाकिम सिंह परिहार ने बताया की उसके बेटे की बारात लौटकर आई थी। बीती रात घर पर डीजे बज रहा था और परिजन डांस कर रहे थे। तभी पड़ोसी बृजेंद्र उर्फ छोटू ठाकुर अपने साथी दिनेश, गुड्डू और बब्बू निवासी हिनोतिया के साथ वहां पहुंचा और डीजे बंद करने की बात कहने लगा। इसी बात पर मारपीट कर दी। और गोली से फायर कर दिए।