शिवपुरी नगर: सईसपुरा वॉर्ड नम्बर 29 में लगा गंदगी का अंबार, नालियां चौक, क्षेत्र में बना बीमारी फैलने का खतरा #jansamasya
शहर के सईसपुरा क्षेत्र वॉर्ड क्रमांक 29 में गंदगी का काफी अंबार लगा हुआ है जिससे लोग काफी परेशान बने हुए हैं। जिसकी शिकायत लोगों के द्वारा कई बार नगर पालिका और कलेक्ट्रेट कार्यालय में की गई पर सुनवाई नही हुई। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि क्षेत्र में नालियों चौक होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जिसकी बदबू से लोग काफ़ी परेशान बने हुए हैं।