शिवपुरी नगर: गुरुद्वारा स्थित जैन टेलीकॉम की दुकान में चोरी, चोर गल्ले से एक लाख से ज़्यादा नक़दी ले उड़े
शिवपुरी शहर के गुरुद्वारा चौक स्थित जैन टेलिकॉम की दुकान में बीती रात चोरी की वारदात हो गई। चोरों ने दुकान के तीन गल्लों में रखी करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह 9 बजे तब लगी, जब दुकान संचालक मनोज जैन दुकान पहुंचे। मनोज जैन ने बताया कि वे ऑनलाइन सर्विस व कियोस्क सेंटर का संचालन करते हैं।