बंजरिया: अजगरी मठवा टोला के एक युवक की इलाज के दौरान रविवार को हुई मृत्यु, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार
अजगरी के मठवा टोला के एक युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। स्थानीय मुखियापति दीपक सिंह ने बताया कि मृतक मठवा टोला का 35 वर्षीय जयप्रकाश साह था। रविवार अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई, सूचना पर 112 की पुलिस उसे इलाज के लिए सदर हॉस्पीटल पहुंचाई, जहां इलाज के दौराम मृत्यु हो गई। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार किए।